{"_id":"68206fc12963ac438a05595d","slug":"husband-wife-and-daughter-died-in-a-truck-accident-damoh-news-c-1-1-noi1223-2932667-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी और बेटी के साथ हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी और बेटी के साथ हुआ हादसा
दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले मारा गांव के समीप रविवार दोपहर बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। इस घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश भी शुरू कर दी है। बताया गया है कि माता-पिता और बेटी तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे रास्ते में यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ चौकी के किशनगंज गांव निवासी कड़ोरी पिता खुमान पटेल 45 अपनी पत्नी यसोदा पटेल 40 और बेटी आरती पटेल 17 के साथ बाइक से इमलिया चौकी के हठरी गांव में शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार दोपहर वहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मारा गांव के समीप एक अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोग पहुंचे और नरसिंहगढ़ पुलिस व 108 वाहन को सूचना दी और तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद करोड़ी पटेल और पत्नी यशोदा पटेल को मृत घोषित कर दिया, जिनके शव को अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया। बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी की भी मौत हो गई। एक साथ पति, पत्नी और बेटी की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया तीनों शव का मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है और अज्ञात ट्रक की जानकारी भी लग गई है। जिसकी तलाश में पुलिस को भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।