फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A girl who got off the train and went for a picnic died in a road accident, Divya's mother said this

Shahdol News: मां को बिना बताए दोस्त के साथ पिकनिक गई शिक्षका, वापस लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर मौत

Sun, 11 May 2025 02:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 02:26 PM IST
सार

मां ने बताया कि दिव्या कॉलेज की पढ़ाई के दौरान शहडोल में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। इस दौरान उसकी हिमांशु से दोस्ती हुई थी। उन्होंने  भावुक होते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दोस्ती इस तरह खत्म होगी।

विज्ञापन
A girl who got off the train and went for a picnic died in a road accident, Divya's mother said this
जिला अस्पताल में हुई मौत।

विस्तार

शहडोल जिले के अमलाई में रहने वाली 29 साल की दिव्या सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिव्या एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी। वह अपनी मां से जबलपुर प्रशिक्षण का बहाना बनाकर घूमने के लिए गई थी। शहडोल में ट्रेन से उतरने के बाद उनका मार्ग बदल गया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, 14 मई से कमजोर होगा सिस्टम
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिव्या को उनके मित्र हिमांशु मिश्रा ने स्टेशन से उतारा और उसे अपने साथ पहड़िया पिकनिक मनाने के लिए ले गया। लौटते समय उनकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से दिव्या को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, युवतियों से की पैसों की मांग, मामला दर्ज

मां ने बताया कि दिव्या कॉलेज की पढ़ाई के दौरान शहडोल में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। इस दौरान उसकी हिमांशु से दोस्ती हुई थी। उन्होंने  भावुक होते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दोस्ती इस तरह खत्म होगी। परिवार के एक करीबी मित्र ने कहा कि दिव्या एक होनहार और मेहनती थी। वह हमेशा अपने करियर को प्राथमिकता देती थी। वहीं, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed