फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Unknown thieves stole from a grocery store in front of the police duty point

Damoh: पुलिस ड्यूटी प्वाइंट के सामने किराना दुकान में चोरी, जिला अस्पताल के प्रबंधक के घर मिला चोरी का सामान

Fri, 10 Jan 2025 01:20 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2025 01:20 PM IST
Damoh Unknown thieves stole from a grocery store in front of the police duty point
दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर के नजदीक संचालित राजकुमार किराना दुकान में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में सबसे बड़ी बात यह है कि सामने ही पुलिस का ड्यूटी प्वाइंट रहता है, जहां पूरे दिन कोई न कोई पुलिसकर्मी तैनात रहता है। लेकिन, मामले में नया मोड़ गुरुवार रात आया, जब चोरी का सामान जिला अस्पताल के डॉक्टर के घर के बाहर से बरामद किया गया। अब पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश करने के साथ ही डॉक्टर के मामले की भी जांच कर रही है।

दुकान के संचालक सुमित कुमार ने बताया कि घंटाघर पर उनकी राजकुमार किराना के नाम से थोक दुकान संचालित है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर के ऊपरी हिस्से को तोड़कर दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान में रखे काजू, किशमिश के पैकेट और लोशन की बोतलें लेकर चोर भागे हैं। करीब 30,000 रुपए के सामान की चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। हैरानी की बात यह है कि घंटाघर के बिल्कुल नजदीक ही यह दुकान संचालित है। यहां पर रात के समय भी पुलिस पहरा देती है, इसके बाद भी अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर चोरी कर ली और पुलिस को खबर ही नहीं हुई।

चोरी की घटना में गुरुवार रात नया मोड़ आ गया, जब चोरी का माल जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह के घर के बाहर से बरामद किया गया। हालांकि, डॉक्टर की सूचना पर ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और उसके घर से माल बरामद कर लिया। प्रबंधक डॉ. सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे अस्पताल के गार्ड को यह सामान मिला था, जिसकी जानकारी उनके पास आई थी। इसलिए उन्होंने अपने निवास पर समान रखवा लिया था और अस्पताल में जानकारी ली कि क्या अपने यहां कोई चोरी हुई है। जब पता चला कि सामग्री जिला अस्पताल की नहीं है, तब रात में पुलिस को सूचना दी। हालांकि, रोचक बात यह है कि सुबह पांच बजे जानकारी लगने के बाद रात 9 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना क्यों दी और चोरी का माल अपने सरकारी निवास पर क्यों रखवाया, इसकी जांच भी पुलिस करेगी।

कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि घंटाघर पर किराना दुकान में हुई चोरी के आरोपियों की खोजबीन वे कर रहे थे। रात में डॉक्टर ने किसी सामग्री के उनके आवास पर मिलने की जानकारी दी। मौके पर देखा तो वह किराना दुकान का चोरी का माल था। तत्काल दुकानदार को बुलाया गया और वह माल पहचान गया, जिसे सुपुर्द किया गया। यह बात महत्वपूर्ण है कि इतने घंटे बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना क्यों दी, सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
 
चोरी की सामग्री जब्त करते टीआई
चोरी की सामग्री जब्त करते टीआई
 
चोरी की सामग्री जब्त करते टीआई
चोरी की सामग्री जब्त करते टीआई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सोनभद्र में ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल, भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

10 Jan 2025

VIDEO : मेरठ में पांच हत्याएं: मोईन की तीसरी पत्नी थी आसमा

10 Jan 2025

VIDEO : Muzaffarnagar: सड़क सुरक्षा के नियमों का रखें ध्यान

10 Jan 2025

VIDEO : UP: मेरठ के सोहेल गार्डन में मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश, मृतकों में बच्चे भी शामिल

10 Jan 2025

VIDEO : Meerut: लिसाड़ीगेट में दंपती और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या, बेड के बॉक्स में मिले पांचों शव

10 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : Meerut: लिसाड़ीगेट में दंपती और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या

10 Jan 2025

VIDEO : अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

09 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में ईडब्ल्यूएस मकानों के सीवर और पानी के कनेक्शन काटे, रैंप तोड़े, लोगों ने किया विरोध

09 Jan 2025

VIDEO : निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र में जंग लगी सरिया लगा रहे, सीडीओ को निरीक्षण में मिली गड़बड़ी

09 Jan 2025

VIDEO : फरीदाबाद के बीके जिला नागरिक अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, लोग घंटो दवा के लिए लाइन में लगे रहे

09 Jan 2025

VIDEO : ग्रेनो वेस्ट के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-12 के उद्यमियों ने अमर उजाला संवाद में रखी समस्याएं

09 Jan 2025

VIDEO : प्रधान ने समर्थकों के साथ बिजली विभाग की टीम पर किया हमला

09 Jan 2025

VIDEO : ये खास चावल डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं, विदेशों में बढ़ रही मांग

09 Jan 2025

VIDEO : महाकुंभ को लेकर चलाया गया चेकिंग अभियान

09 Jan 2025

VIDEO : कंधे में आई गंभीर चोट, फिर भी नहीं मानी हार, नोएडा में विश्व चैंपियनशिप की तैयारी

09 Jan 2025

VIDEO : टेबल टेनिस में कानपुर की एथलीट गीता टंडन कपूर ने जीता गोल्ड, शतरंज में दिखा सबसे ज्यादा क्रेज

09 Jan 2025

VIDEO : नोएडा स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता हुई शुरू, देखें वीडियो

09 Jan 2025

VIDEO : नोएडा पुलिस बनी सहारा, ठंड के बीच ठिठुर रहे 380 लोगों को पहुंचाया रैन बसेरे तक

09 Jan 2025

VIDEO : नोएडा में बिजली विभाग संग उद्यमियों ने की बैठक, बताईं समस्याए

09 Jan 2025

VIDEO : अखिलेश के चाचा राजपाल का निधन, सैफई में हुआ अंतिम संस्कार

09 Jan 2025

Raisen News: टेलीस्कोपिक लेंस लगी दो बंदूक के साथ पकड़ाए आरोपी, जानिए क्या थी प्लानिंग

09 Jan 2025

VIDEO : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी थी विधायक के परिवार की कार, एमएलसी ने देखा घटनास्थल

09 Jan 2025

VIDEO : प्रदूषण विभाग को गंगा की ओर जाता मिला नाले का पानी

09 Jan 2025

Khargone News: वाहन चेकिंग के दौरान नहीं थे दस्तावेज, चेक किया तो जब्त हुई चोरी की दो बाइक

09 Jan 2025

Umaria News: पांच दिन से मजदूरी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे मजदूर, वन विभाग नहीं कर रहा भुगतान

09 Jan 2025

Sagar News: मिट्टी मोल बिक रहे और टमाटर अर्श से फर्श पर आए दाम, परेशान किसान इसे अब खेत से तोड़ना नहीं चाहते

09 Jan 2025

VIDEO : नोटिस चस्पा होने के बाद दुकानदाराें में मची खलबली, खुद सामान हटाने में जुटे

09 Jan 2025

VIDEO : प्राथमिक स्कूल बारी में चार माह से पेयजल किल्लत

VIDEO : एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी के बारे में सीओ तृतीय अभय कुमार पाण्डेय का आया बयान

09 Jan 2025

Umaria News: अवैध काम करने वालों के हो रहे हौसले बुलंद, रेत कर्मचारियों से की मारपीट, देखें वीडियो

09 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed