{"_id":"6740187959c4311e7e0704c8","slug":"damoh-a-suspected-thief-was-seen-on-the-roof-of-the-house-when-the-homeowner-arrived-the-accused-attacked-him-with-a-brick-damoh-news-c-1-1-noi1223-2342004-2024-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: घर की छत पर दिखा संदिग्ध चोर, मकान मालिक पहुंचा तो आरोपी ने ईंट से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: घर की छत पर दिखा संदिग्ध चोर, मकान मालिक पहुंचा तो आरोपी ने ईंट से किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:38 PM IST
Link Copied
दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के लोको में गुरुवार रात एक संदिग्ध चोर पिंकू यादव की घर की छत पर दिखाई दिया, जो चोरी की नीयत से घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। चोर के देखकर पड़ोसी ने पिंकू को सूचना दी, जैसे ही मकान मालिक छत पर पहुंचा संदिग्ध व्यक्ति ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में पिंकू के मुंह में गंभीर चोट आई। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने एकत्र होकर संदिग्ध को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मकान मालिक पिंकू यादव ने बताया कि रात करीब 11:00 बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि छत पर कोई संदिग्ध व्यक्ति है। जब उन्होंने जाकर देखा तो एक लंबी दाढ़ी वाला व्यक्ति छत पर मौजूद था। छत पर पहुंचते ही संदिग्ध ने उन पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे पिंकू घायल हो गए। बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति उड़ीसा का रहने वाला है जो ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर उतरा और लोको क्षेत्र में चला गया। उसे हिंदी बोलनी नहीं आती। स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ रहा। यह भी संभावना है कि वह हिंदी न जानने का नाटक कर रहा हो। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किस मकसद से उस घर में घुसा था।
संदिग्ध व्यक्ति की घटना के चलते स्थानीय लोगों ने रेलवे कैंटीन के कुछ वेंडर्स को भी संदेह के घेरे में लिया। पुलिस को उनकी सूचना दी गई। पूछताछ के बाद रेलवे पुलिस ने वेंडर्स को घर जाने दिया। हालांकि, बाद में कुछ बदमाशों ने वेंडर्स में से दो लोगों के साथ मारपीट की। घायलों को देर रात एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वेंडर्स के मकान मालिक ने इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
संदिग्ध को पकड़ा
कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को रात की गश्त के दौरान पकड़ा गया। उससे पूछताछ जारी है। मारपीट के मामले में भी घायलों से जानकारी ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।