फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Congress Protest Over Voter List Dispute, Clash with Police During Effigy Burning

दमोह: मतदाता सूची विवाद पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डेढ़ घंटे चला ड्रामा, पुतला दहन पर पुलिस से खींचतान

Wed, 07 Oct 2026 09:15 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 09:15 AM IST
Damoh: Congress Protest Over Voter List Dispute, Clash with Police During Effigy Burning
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और SIR के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन मंगलवार रात दमोह में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल चौराहे और आंबेडकर चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान की स्थिति भी बनी।

फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
प्रदर्शन की सूचना पहले से होने के कारण पुलिस प्रशासन ने अस्पताल चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी। सीएसपी एचआर पांडे के साथ कोतवाली पुलिस का बल मौके पर मौजूद रहा। आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को भी पहले से तैनात किया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाने का प्रयास किया। एक पुतला जलाए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अन्य पुतलों को कार्यकर्ताओं से अधजला छीन लिया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर खींचतान हुई और पानी की बौछार के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डेढ़ घंटे चला प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। अस्पताल चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई के बीच कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण दिखाई दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि कांग्रेस न्याय और मताधिकार की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध कर रही है। उनके अनुसार राहुल गांधी भी इसी मुद्दे को उठा रहे थे और उनकी हिरासत के विरोध में दमोह में पुतला दहन किया गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में रात 10 बजे निर्वाचन सदन पहुंचे कांग्रेसी: सीईसी का पुतला फूंका, पटवारी-सिंघार-दिग्विजय ने दिया धरना

मुकदमों से नहीं डरते
महिला अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा SIR के नाम पर देश भर में 13 करोड़ 70 लाख से अधिक वोटरों को वंचित किया गया है। दिल्ली में भी प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को रोका गया, जिसके विरोध में प्रदर्शन किया। अगर मुकदमा दर्ज हुआ तो मुकदमों से डरने वाले नहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी 60 से अधिक मुकदमे दर्ज है, हम भी मुकदमा लड़ेंगे।

SIR को लेकर सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेता नितिन मिश्रा ने कहा कि पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव के जरिए वोटरों को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर दमोह में प्रदर्शन किया गया।

आग को तत्काल बुझाया
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि पुलिस को कांग्रेस नेताओं के अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन करने और पुतला जलाने की जानकारी मिली थी। इसके चलते पुलिस बल और फायर ब्रिगेड को पहले से तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ घास के टुकड़े जलाने का प्रयास किया गया, जिन्हें तत्काल बुझा दिया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया।

मतदाता सूची को लेकर प्रदर्शन
मंगलवार को दिल्ली में भी विपक्षी नेताओं ने SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च किया था। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, जबकि चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची संशोधन को लेकर अलग पक्ष रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026

हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें

06 Oct 2026

मांगों को लेकर आशा वर्कर का सीएचसी में प्रदर्शन

06 Oct 2026

हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

06 Oct 2026

ऊना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

06 Oct 2026

पीलीभीत: डीएम आलोक कुमार ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

06 Oct 2026

टाइफाइड से छात्रा खुशी की मौत के बाद जागे विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने जांच और दवा का छिड़काव शुरू कराया

06 Oct 2026

नूंह: रेवासन के पास रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

06 Oct 2026

राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम ने जीता स्वर्ण

06 Oct 2026

एमपी: निवाड़ी में रिश्तों का कत्ल, पिता ने दो माह की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या की, नीम के नीचे दफनाया

06 Oct 2026

खंडवा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से 61 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मिनट में लॉक तोड़ जंगलों में छिपा देते थे

06 Oct 2026

मोहाली में सीएम के ओएसडी घुम्मन के घर करीब तीन घंटे चली सीबीआई की रेड

06 Oct 2026

भीलवाड़ा: तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव खदान में मिले, घर से खेलने निकले थे दोनों बच्चे; डूबने की आशंका

06 Oct 2026

कानपुर: मंदाकिनी दीदी बोलीं- सर्वेंट लीडरशिप प्रबंधन के प्रथम उदाहरण हैं हनुमान

06 Oct 2026

सीबीआई रेड से पंजाब में सियासी हलचल, सीएम के कैंप ऑफिस और ओएसडी के घर छापेमारी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed