फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiara Advani Sidharth Malhotra Announce Second Pregnancy On Social Media

कियारा आडवाणी: 35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री, खूबसूरत तस्वीर के साथ साझा की जानकारी

Wed, 07 Oct 2026 11:44 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:44 AM IST
सार

Kiara Advani Expecting Second Child: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दी।

विज्ञापन
Kiara Advani Sidharth Malhotra Announce Second Pregnancy On Social Media
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने बुधवार सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर की। पोस्ट सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Kiara Advani Sidharth Malhotra Announce Second Pregnancy On Social Media
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
कपल ने शेयर किया पोस्ट
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें कपल के हाथ पर एक छोटे से बच्चे के सॉक्स रखे हैं और उनकी बेटी सराया ने भी उसे पकड़ रखा है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला है। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजार से भरा हुआ है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra Announce Second Pregnancy On Social Media
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा  - फोटो : इंस्टाग्राम
सितारों ने दी कपल को बधाई

कियारा और सिद्धार्थ के पोस्ट पर रकुलप्रीत सिंह ने लिखा, 'वाह, यह बहुत अच्छी खबर है।' इनके अलावा करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर और मसाबा गुप्ता समेत कई हस्तियों ने बधाई देते हुए अपना प्यार लुटाया।
विज्ञापन

Kiara Advani Sidharth Malhotra Announce Second Pregnancy On Social Media
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
2025 में दिया था बेटी सराया को जन्म
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने शादी के लगभग दो साल बाद जुलाई 2025 में बेटी सराया मल्होत्रा का स्वागत किया था। अब सराया के जन्म के डेढ़ साल बाद यह कपल फिर माता-पिता बनने वाले हैं। 

सलमान ने सिद्धार्थ से कही थी ये बात
कुछ समय पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में अपनी फिल्म 'द वन' को प्रमोट करने पहुंचे थे। उस दौरान अभिनेता ने सलमान खान के साथ पिता बनने के अनुभव को शेयर किया था। सिद्धार्थ ने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे बेहतरीन रोल है। 

उन्होंने बेटी सराया अब करीब 15 महीने की हो चुकी है और अब वह नई चीजें सीख रही है। तभी सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से कहा था कि उम्मीद है कि वह जल्द ही एक और बेबी का वेलकम करेंगे। अभिनेता की यह बात सुनकर सिद्धार्थ मुस्कुरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed