{"_id":"68ad7f5a9a96bdbbba0c465f","slug":"bike-riders-ran-away-with-a-set-of-gold-earrings-from-a-jewelry-shop-damoh-news-c-1-1-noi1223-3329041-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: ज्वेलरी शॉप की संचालिका को बातों में उलझाया, झुमके का सेट लेकर भागे बाइक सवार, घटना CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: ज्वेलरी शॉप की संचालिका को बातों में उलझाया, झुमके का सेट लेकर भागे बाइक सवार, घटना CCTV में कैद
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में इन दिनों अज्ञात बदमाश सोने के आभूषणों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार शाम तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के झलोन में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार की पत्नी को बातों में उलझाकर दो बदमाश सोने की झुमकी का सेट लेकर बाइक से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, झलोन में श्रद्धा ज्वेलर्स के संचालक अवंश सोमवार शाम अपनी पत्नी को दुकान पर बैठाकर खेत गए थे। इस दौरान चार युवक दो बाइकों से दुकान पहुंचे। दो युवक बाइक पर सड़क पर ही रुक गए, जबकि बाकी दो दुकान के अंदर गए। उन्होंने महिला दुकानदार से सोने-चांदी के जेवरों की जानकारी ली और एक झुमकी का पूरा सेट निकलवाया। महिला को बातों में उलझाकर दोनों युवक झुमकी लेकर बाहर आए और पहले से खड़े युवकों के साथ बाइक पर सवार होकर गोहची मार्ग से फरार हो गए।
यह वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। महिला ने पास ही रहने वाले अशोक जैन को घटना की जानकारी दी। जब तक वह घर से बाहर निकले, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। अशोक जैन ने बताया कि युवक झुमकी का पूरा सेट लेकर गोहची वाले रास्ते से भागे हैं। चोरी गए आभूषण का वजन एक ग्राम से अधिक है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
पहले भी हुई थीं लूट की घटनाएं
क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोग रेकी कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पहले भी एक बाइक सवार महिला के गले से सोने का हार लूट लिया गया था। महिला ने इस घटना की शिकायत तेंदूखेड़ा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि ये शातिर लुटेरे हैं, जिन्होंने कटनी और जबलपुर में भी इसी तरह की कई वारदात को अंजाम दिया है। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नितेश जैन का कहा कि अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।