{"_id":"6895a1256a7033b30c083d00","slug":"ancient-statue-of-kaal-bhairav-stolen-by-digging-with-jcb-damoh-news-c-1-1-noi1223-3261639-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जेसीबी से खुदाई कर कालभैरव की प्राचीन प्रतिमा चुराई, फिर दूसरी जगह गाड़ दी, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जेसीबी से खुदाई कर कालभैरव की प्राचीन प्रतिमा चुराई, फिर दूसरी जगह गाड़ दी, लोगों में आक्रोश
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना की बांदकपुर चौकी क्षेत्र में प्राचीन काल भैरव की प्रतिमा चोरी होने का घटनाक्रम सामने आया है। असामाजिक तत्वों द्वारा जेसीबी से खुदाई कर यह प्रतिमा चुराई है। घटना गुरुवार रात की बताई गई है। शुक्रवार सुबह जैसे ही हिंदू संगठनों को जानकारी मिली वह मौके पर पहुंचे। तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गया है, वहीं पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी भी मौके पर पहुंची हैं और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को खोज के दौरान प्रतिमा कुछ ही दूर जमीन में गड़ी मिल गई। जिसके बाद उसे पुनः स्थापित किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा यहां पहले पूजा पाठ की गई उसके बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर यह प्राचीन प्रतिमा चुराई गई है। पहले भी यहां इस प्रकार की घटना हुई है पुलिस ने इसे हल्के में लिया, लेकिन अब अज्ञात आरोपी प्राचीन प्रतिमा को ही चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार देव श्रीजागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर से एक किमी दूर दमोह आनू अनु मार्ग पर मडिया के बीच स्थित काल भैरव की प्रतिमा चुराई गई है। गुरुवार रात चोरों ने जेसीबी से खुदाई कर मूर्ति को चोरी किया है। इससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है। घटनास्थल पर पूजा सामग्री और जेसीबी के निशान मिले हैं। पूजन सामग्री में नारियल, नींबू, सिंदूर मौके पर पड़ा मिला है। इससे लगता है कि गढ़े धन की चक्कर में तंत्र साधना के लिए पूजन किया गया है। मूर्ति के नीचे करीब 3 फीट का गड्ढा भी खोदा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके पहले भी इस क्षेत्र में खुदाई के निशान मिलते रहे हैं, लेकिन पुलिस इस घटना को हल्के में लेती रही। अब अति प्राचीन काल भैरव महाराज की मूर्ति चोरी की घटना से सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुंचा है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और बजरंग दल के जिला संयोजक गोलू चौबे मौके पर पहुंचे। पथरिया एसडीओपी और हिंडोरिया थाना प्रभारी भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। तभी घटना स्थल से कुछ दूर प्रतिमा जमीन के अंदर गड़ी मिल गई। इसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
एसडीओपी प्रिया सिंधी का कहना है प्रतिमा को खोजा गया तो जमीन के अंदर गड़ी मिल गई। जिसे बाहर निकालकर पुनः स्थापित कराया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जो भी शंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच करेगी। वहीं स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।