{"_id":"6a8aa9ef07cf73c9f705cf3b","slug":"150-year-old-neem-tree-falls-on-three-houses-two-women-injured-damoh-news-c-1-1-noi1513-4641703-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बारिश के बीच जड़ से उखड़ा 150 साल पुराना नीम का पेड़, तीन मकानों पर गिरने से दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बारिश के बीच जड़ से उखड़ा 150 साल पुराना नीम का पेड़, तीन मकानों पर गिरने से दो महिलाएं घायल
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के हरदुआ पांजी गांव में रविवार सुबह लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खेर माता मंदिर के पास लगा करीब 150 साल पुराना नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया और पास बने तीन कच्चे मकानों पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में मकानों के छप्पर और दीवारें क्षतिग्रस्त होने के साथ घरों में रखा गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया।
अचानक भरभराकर गिरा पुराना नीम का पेड़
बेलढाना रैयत ग्राम पंचायत के सरपंच दिलीप यादव के अनुसार, खेर माता मंदिर के समीप यह नीम का पेड़ लंबे समय से लगा हुआ था। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे अचानक पेड़ जमीन से उखड़ा और देखते ही देखते पास स्थित मकानों पर गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
तीन मकानों को भारी नुकसान
पेड़ तारा चक्रवर्ती, मीरा चक्रवर्ती और मुन्ना चक्रवर्ती के मकानों पर गिरा। तीनों कच्चे मकानों के लकड़ी के छप्पर टूट गए और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घरों के अंदर रखा अनाज, घरेलू सामान और अन्य गृहस्थी का सामान भी पेड़ और मलबे की चपेट में आकर खराब हो गया।
दो महिलाएं घायल, अस्पताल में कराया इलाज
हादसे में मीरा बाई और मुन्ना चक्रवर्ती की बहू को चोटें आईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल मदद के लिए पहुंचे। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।
बारिश के मौसम में परिवारों के सामने रहने का संकट
मकानों के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने सबसे बड़ी समस्या सुरक्षित रहने की है। बारिश के बीच छप्पर टूटने से परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घरों में रखा सामान खराब होने से आर्थिक नुकसान भी हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
एसडीएम को दी घटना की जानकारी
सरपंच दिलीप यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी एसडीएम को दी गई है। प्रशासन से प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जल्द राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
डालियां काटकर हटाया गया पेड़
हादसे के बाद ग्रामीणों ने पेड़ की बड़ी-बड़ी डालियों को काटकर उसे मकानों से हटाने का काम शुरू किया। रास्ता साफ करने के साथ क्षतिग्रस्त मकानों से सामान भी बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।