{"_id":"690dde2bd10bd265ab07e634","slug":"indian-cricket-teams-fast-bowler-kranti-gond-reached-chhatarpur-and-was-welcomed-chhatarpur-news-c-1-1-noi1433-3601777-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kranti Gaud: वर्ल्ड कप जीतकर लौटी छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत, हजारों समर्थकों ने लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kranti Gaud: वर्ल्ड कप जीतकर लौटी छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत, हजारों समर्थकों ने लगाए जयकारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Nov 2025 06:59 PM IST
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार अपने गृह जिले छतरपुर पहुंचने पर शहरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही क्रांति खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचीं, उनके परिजनों, खेल प्रेमियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही क्रांति गौड़ पर फूलों की वर्षा की गई और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
खजुराहो एयरपोर्ट से छतरपुर तक क्रांति के काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। क्रांति तिरंगा ओढ़े सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती नजर आईं। भीड़ में मौजूद बच्चे-बुजुर्ग सभी “क्रांति गौड़ जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे।
छतरपुर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर पार्थ जायसवाल और एसपी आगम जैन ने क्रांति गौड़ को सम्मानित किया। इस मौके पर भारी पुलिस बल उनकी सुरक्षा में तैनात रहा। वर्ल्ड कप जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रांति गौड़ ने कहा कि यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे बुंदेलखंड की है। मुझे गर्व है कि मैं उस टीम का हिस्सा रही, जिसने देश को वर्ल्ड कप दिलाया। उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम आने वाले समय में भी ऐसा ही प्रदर्शन करती रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद क्रांति गौड़ चार्टर्ड प्लेन से अपने परिवार सहित खजुराहो पहुंचीं। वहां से उनका रोड शो शुरू हुआ जो अपने पैतृक गांव पहुंचने पर समाप्त होगा। 22 वर्षीय क्रांति गौड़ के स्वागत में जिलेभर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। लोगों की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने को बेताब रही। क्रांति अब कुछ दिनों तक अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।