फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur: Aadhaar Centre Operator Booked for Alleged Harassment After Woman’s Complaint

अपराध: बुरहानपुर में आधार सेंटर संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

Thu, 22 Oct 2026 07:20 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 07:20 PM IST
Burhanpur: Aadhaar Centre Operator Booked for Alleged Harassment After Woman’s Complaint

बुरहानपुर शहर के लालबाग थाना क्षेत्र में लोक सेवा केंद्र के सामने संचालित आधार सेंटर के संचालक शाहरुख अंसारी के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि आधार अपडेट कराने के दौरान अंगूठा लगाने के बहाने संचालक ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ा। मामले की सूचना मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, लालबाग थाना क्षेत्र स्थित आधार सेंटर पर महिलाओं और युवतियों के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी बीच हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान एक महिला ने सामने आकर संचालक के खिलाफ शिकायत की। महिला की शिकायत के अनुसार, आधार अपडेट कराने के दौरान अंगूठा लगाने के बहाने उसका हाथ गलत नीयत से पकड़ा गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोपी संचालक को लालबाग पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- खेत की मेड़ को लेकर बिगड़ी बात तो युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, मां समेत चार घायल

अजीत परदेशी ने लगाए गंभीर आरोप
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता अजीत परदेशी ने आरोप लगाया कि आधार सेंटर पर आने वाली महिलाओं और युवतियों को अंगूठा लगाने के बहाने हाथ पकड़ने तथा मोबाइल नंबर देने जैसी शिकायतें कई दिनों से मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि महिला के सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं ने मामले में हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक योगेश सोनवने ने आरोप लगाया कि आधार सेंटर पर महिलाओं को गलत तरीके से छूने, मोबाइल नंबर देकर चैट करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो रखने जैसी शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने क्या कहा?
लालबाग थाने के एएसआई अमित हनोतिया के अनुसार, महिला आधार अपडेट कराने सेंटर पर गई थी। शिकायत में बताया गया कि शाहरुख अंसारी ने अंगूठा लगाने के बहाने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा। महिला की शिकायत के आधार पर BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बस्ती: अव्यवस्थाओं के बीच हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

22 Oct 2026

देवरिया: छात्राओं को महिला सुरक्षा और मॉडल केंद्र की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

22 Oct 2026

Video: श्रद्धा दुबे से पुलिस आयुक्त के कमरे में पूछताछ जारी, डीसीपी अर्पित विजय वर्गीय भी पहुंचे

22 Oct 2026

Video: राघवेंद्र राम बोले- जिन किसानों के पास जमीन थी, उन्होंने ही विरोध किया

22 Oct 2026

Video: प्लेटफार्म दो का रास्ता खोलने और ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग

22 Oct 2026
विज्ञापन

Video: अयोध्या कैंट पर जनसंवाद में यात्रियों ने उठाया सफाई का मुद्दा

22 Oct 2026

Video: महर्षि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

22 Oct 2026
विज्ञापन

बस्ती: समझौता लागू करने और मानदेय बढ़ाने की मांग

22 Oct 2026

विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइंस सिटी और शिक्षण संस्थान आए एक मंच पर

VIDEO: एमएलसी चुनाव का थम गया प्रचार, 12 जिलों में 412 बूथों पर वोटिंग; इन 25 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

22 Oct 2026

Video: हड़प्पा काल की मनका निर्माण तकनीक सीख रहे छात्र-छात्राएं

22 Oct 2026

Video: जल, जंगल और जमीन बचाने के मुद्दे पर एकजुट हैं किसान संगठन

22 Oct 2026

कोटकपूरा: 7 रुपये की टिकट से बिमला देवी बनीं करोड़पति

संतकबीरनगर: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला सम्मेलन में संगठन मजबूत करने पर जोर

22 Oct 2026

चंबा: चंद्रमणि कुलेठी को अंतिम विदाई देने उमड़े सैकड़ों लोग, कांग्रेस-भाजपा के नेता भी पहुंचे

22 Oct 2026

VIDEO: यमुना नदी में पड़े जाल में फंसा था अजगर, प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे श्रद्धालुओं में मची अफरा तफरी

22 Oct 2026

VIDEO: ओपन हार्ट सर्जरी के लिए 19 मरीजों की कतार, एसएन मेडिकल कॉलेज में बढ़ा इंतजार

22 Oct 2026

VIDEO: डीएपी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, सचिव पर पक्षपात का आरोप

22 Oct 2026

थुरल में विवाहिता की मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार; दो साल का बेटा हुआ मां से महरूम

22 Oct 2026

यूपी चुनाव के लिए BJP का मेगा प्लान! अमित शाह करेंगे संगठन के साथ मंथन

22 Oct 2026

बिलासपुर: स्वारघाट में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, दस गारंटियों को लेकर उठाए सवाल

22 Oct 2026

VIDEO: मथुरा में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार

22 Oct 2026

एमएलसी चुनाव के लिए अलीगढ़ में पोलिंग पार्टियां रवाना

22 Oct 2026

झोटा हत्याकांड में आरोपी विपिन के घर पहुंची सीबीआई की टीम

VIDEO: शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, 14,776 मतदाता करेंगे मतदान

22 Oct 2026

फिरोजपुर की मंडियों में लिफ्टिंग की रफ्तार धीमी, बोरियों के ढेर से किसान परेशान

Video: बलरामपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

22 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो, आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन देख दर्शक बोले- ये ऐतिहासिक पल

22 Oct 2026

Video: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में महर्षि यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह

22 Oct 2026

Video: पोलिंग पार्टियां रवाना, डीएम विशाख जी. अय्यर ने लिया तैयारियों का जायजा

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed