फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Burhanpur Chunari Yatra 2026: Massive Devotee Gathering, Helicopter Flower Shower Creates a Historic Spectacle

बुरहानपुर: चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, उड़ते हुए हनुमानजी और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा ने मोहा मन

Thu, 15 Oct 2026 10:33 PM IST
बुरहानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 10:33 PM IST
सार

बुरहानपुर में श्री नवदुर्गा मंदिर से मां इच्छादेवी मंदिर तक 24 किलोमीटर लंबी चुनरी पदयात्रा निकाली गई। आयोजकों के अनुसार, 151 मीटर लंबी चुनरी के साथ यात्रा में करीब 25 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। उड़ते हनुमान, रोबोटिक झांकियां, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और महाराष्ट्र के ढोल पथक आकर्षण रहे।

विज्ञापन
Burhanpur Chunari Yatra 2026: Massive Devotee Gathering, Helicopter Flower Shower Creates a Historic Spectacle
बुरहानपुर की चुनरी यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुरहानपुर में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी चुनरी पदयात्राओं में शामिल भव्य चुनरी यात्रा इस बार उड़ते हुए हनुमान जी झांकियों और आकर्षक धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ निकाली गई। फव्वारा चौक स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा 24 किलोमीटर का सफर तय कर इच्छापुर स्थित मां इच्छादेवी मंदिर पहुंची। 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का दावा आयोजकों ने किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इसे आस्था का सैलाब बताया, वहीं युवा नेता गजेंद्र पाटिल ने कहा कि मां के आशीर्वाद से 40 लोगों से शुरू हुआ यह आयोजन आज हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता तक पहुंच गया है। इस धार्मिक चुनरी यात्रा में धर्मगुरु दादा गुरु भी शामिल हुए।

विज्ञापन


बुरहानपुर-खंडवा संसदीय क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना के साथ भाजपा युवा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र दिनकरराव पाटिल के नेतृत्व में दादा मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य चुनरी पदयात्रा का आयोजन किया गया। फव्वारा चौक स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा 151 मीटर लंबी चुनरी के साथ 24 किलोमीटर का सफर तय कर इच्छापुर स्थित मां इच्छादेवी मंदिर पहुंची,यात्रा में करीब 25 हजार धर्मप्रेमियों के शामिल होने की जानकारी आयोजकों ने दी। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने चुनरी यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। यात्रा के प्रभारी एवं पूर्व महापौर अनिल भोसले ने आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। पिछले 12 वर्षों से शारदीय नवरात्र में निकाली जा रही इस चुनरी यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन समय के साथ लगातार विस्तारित हुआ है और इसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीहोर में आस्था का सैलाब: सात किमी लंबी यात्रा में 15 हजार श्रद्धालु, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा; बना इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चुनरी यात्रा में आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। इस रैली का सबसे आकर्षक उड़ते हुए हनुमान जी और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा तथा रोबोटिक झांकियां रही। इन रोबोटिक झांकियों को देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महाराष्ट्र से आए ढोल पथक ने भी अपनी प्रस्तुतियों से यात्रा में उत्साह भर दिया। जयकारों और ढोल की गूंज के बीच श्रद्धालु मां इच्छादेवी के दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। यात्रा में शामिल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इसे आस्था का सैलाब बताते हुए युवाओं के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होने की सराहना की। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर ऐसे लोग हैं, जो भड़काने का काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को संस्कृति के रास्ते पर चलने का संदेश दे रहे हैं।

वहीं, यात्रा के नेतृत्वकर्ता गजेंद्र पाटिल ने कहा कि यह मां इच्छा देवी का सैलाब बताया, उनके अनुसार, मां के आशीर्वाद से ही 40 लोगों से शुरू हुआ यह आयोजन आज करीब 25 हजार लोगों की सहभागिता तक पहुंचा है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed