{"_id":"67a625dbeb57c3a9210cded4","slug":"police-reached-the-missing-minor-girl-through-dp-on-whatsapp-you-will-be-shocked-when-you-hear-about-the-case-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2604311-2025-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: वॉट्सएप पर लगी DP से गुमशुदा नाबालिग लड़की तक पहुंच गई पुलिस, मामला सुनेंगे तो चौक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: वॉट्सएप पर लगी DP से गुमशुदा नाबालिग लड़की तक पहुंच गई पुलिस, मामला सुनेंगे तो चौक जाएंगे
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में पुलिस ने दो साल से लापता नाबालिग लड़की को अनोखे तरीके से ढूंढ निकाला। यह मामला सुनकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि पुलिस ने महज एक नवजात की नाक की बनावट के आधार पर लड़की को खोज निकाला।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि नवजात शिशु की नाक की बनावट लापता लड़की और उसके पिता से काफी मेल खाती थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और दो साल से गायब लड़की को बरामद करने में सफलता हासिल की।
2023 में हुई थी नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज
मार्च 2023 में अशोकनगर के रामपुरा मोहल्ले से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चूंकि लड़की अपने साथ मोबाइल नहीं ले गई थी, इसलिए उसकी कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने लड़की की मां के मोबाइल के संपर्क नंबरों की गहनता से जांच की। इसी दौरान एक वॉट्सएप नंबर पर एक नवजात शिशु की तस्वीर मिली, जिसकी शक्ल-सूरत लापता लड़की से मेल खा रही थी।
गुजरात से उज्जैन तक मिला सुराग
पुलिस ने उस वॉट्सएप नंबर को ट्रेस किया तो वह गुजरात के वड़ोदरा का निकला, जो हाल ही में उज्जैन के पास महिदपुर में एक्टिव था। पुलिस ने जब उस नंबर के मालिक तक पहुंच बनाई, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई और लापता लड़की का सुराग मिल गया।
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती बनी भागने की वजह
टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि लापता लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी, जो बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गई। इसी वजह से लड़की घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और यह साबित कर दिया कि कानून के हाथ वाकई लंबे होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।