{"_id":"6ab2316b0035ff95f504b51f","slug":"video-video-sapa-thafatara-ka-bhara-naya-pasatara-caraca-ma-akhalsha-yathava-ka-hanamana-ka-aasharavatha-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर चर्चा में, अखिलेश यादव को हनुमान का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर चर्चा में, अखिलेश यादव को हनुमान का आशीर्वाद
राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर चर्चा में है। पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भगवान हनुमान के सामने हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा गया है।
पोस्टर के जरिए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संदेश दिया गया है। इसमें भगवान हनुमान के आशीर्वाद के साथ अखिलेश यादव के लिए विजय की शुभकामना व्यक्त की गई है। चुनावी माहौल के बीच राजधानी में एक बार फिर पोस्टर के जरिए राजनीतिक संदेश सामने आया है।
सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर के सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और राहगीरों के बीच इसकी चर्चा होती दिखाई दी। इससे पहले भी लखनऊ में अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं से जुड़े पोस्टर सामने आते रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में पोस्टर पॉलिटिक्स का सिलसिला जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।