{"_id":"6ab8f06c18e05b542c011448","slug":"video-video-pataral-chhaugdhakakara-aatamathaha-ka-kashasha-palsa-na-chhatara-ka-bcakara-harasata-ma-lya-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने छात्रा को बचाकर हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने छात्रा को बचाकर हिरासत में लिया
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह करीब 11 बजे एमएड द्वितीय वर्ष की दिव्यांग छात्रा भक्ति गर्ग ने नाराज होकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल बचा लिया और हिरासत में ले लिया। छात्रा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना पर अन्य छात्र आक्रोशित हो गए।
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि पुलिस छात्रा भक्ति गर्ग से बात नहीं करने दे रही है। इसी दौरान बीए प्रथम वर्ष के छात्र अजय पाल के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया। इसको लेकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे राकेश मालिक भक्ति गर्ग समेत अन्य छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में केवल एबीवीपी और आरएसएस को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाती है, जबकि अन्य छात्र संगठनों और छात्रों को ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं मिलती। इसी के विरोध में शनिवार से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
बाहरी तत्वों पर हमला करने का आरोप
प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने छात्रों के साथ मारपीट की। उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ही हिरासत में लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है।
परिसर में भारी पुलिस बल तैनात
एसीपी शकील अहमद ने बताया छात्रों के प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। मौके पर एसीपी चौक समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही। परिसर में तनाव को देखते हुए पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।