{"_id":"6aab5e8c980ddeb8b80d9dd4","slug":"video-video-nahara-patara-para-mahal-ka-gal-ratakara-hataya-shava-malna-sa-maca-haugdhakapa-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नहर पटरी पर महिला की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नहर पटरी पर महिला की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
काकोरी के सिमरामऊ गांव में नहर पटरी पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे महिला का गला रेता हुआ शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक मृतका की पहचान प्रेमा देवी (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेमा की पहली शादी सिमरामऊ गांव निवासी राजू यादव से हुई थी। पति से अनबन के बाद वह अलग रहने लगी थी। करीब नौ माह पहले गोहरामऊ गांव निवासी प्रदीप के साथ प्रेम संबंध के बाद कोर्ट मैरिज की थी और उसके साथ रह रही थी। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की, इसकी जांच की जा रही है।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही महिला के परिचितों और परिजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी शकील अहमद ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।