फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Policemen will no longer be able to stay at the same police station for more than three years

यूपी: अब तीन साल से ज्यादा एक ही थाना-चौकी पर नहीं रह पाएंगे पुलिसकर्मी, पूरे प्रदेश से मांगा गया है ब्योरा

Wed, 28 Oct 2026 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अशोक कुमार मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ
अशोक कुमार मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Oct 2026 08:50 PM IST
सार

Policemen in UP: यूपी के पुलिसकर्मी अब तीन साल से ज्यादा एक ही जगह पर तैनात नहीं रह सकेंगे। डीजपी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 
 

विज्ञापन
UP: Policemen will no longer be able to stay at the same police station for more than three years
यूपी डीजीपी का बड़ा फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद डीजीपी मुख्यालय ने जिलों में तीन साल से तैनात पुलिसकर्मियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। हटने वालों की फेहरिस्त में 20 से ज्यादा आईपीएस शामिल हैं। इसके अलावा सिपाही से लेकर एडिशनल एसपी रैंक के करीब दो हजार कर्मी भी हटाए जा सकते हैं। डीजीपी मुख्यालय की स्थापना शाखा ने सभी कमिश्नरेट और जिलों से इसका ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इनका तबादला करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जा सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने एक ही जिले में तीन साल से तैनात, गृह जिले मे तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने को कहा है। साथ ही जो पुलिसकर्मी पिछले चुनाव में जिन जिलों मे तैनात थे, यदि वर्तमान में भी उनकी तैनाती उसी जिले मे है तो उन्हें भी हटाया जाएगा। साथ ही उन कर्मियों को भी हटाया जाएगा जिनके विरुद्ध कोई विशिष्ट शिकायत की गई हो या किसी राजनीतिक दल के प्रति पूर्वाग्रह या पक्षपात के आरोप लगे हों। 
विज्ञापन


अनुमान है कि इसकी जद में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी आएंगे। हालांकि राज्य सरकार इससे पहले सरकारी मशीनरी को चुनाव के दृष्टिगत दुरस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले करेगी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले आयोग के निर्देश की जद में आने वाले पुलिसकर्मियों को हटाकर दूसरी जगहों पर तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed