{"_id":"698edbe9cbb09af5cb0b8b00","slug":"video-video-lkhanauu-ma-tarakatara-na-bika-savara-ka-ratha-mata-satha-gabhara-ghayal-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, साथी गंभीर घायल
महिगुवा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेलगाम ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, महिगुवा स्थित मुसपिपरी गांव निवासी प्रभात कुमार रावत उर्फ संजू (40) पहाड़पुर स्थित एक कंपनी में मजदूरी करते थे। रिश्ते के भाई शिवदीप ने बताया कि प्रभात कुमार अपने दोस्त सुरेश के साथ मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे।
दरियापुर चौराहे के पास सामने से आ रहे पानी का टैंकर लदे ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रभात कुमार ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए। हेलमेट पहिए में फंसकर टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस बीच ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी सुमन और दो बेटे हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।