{"_id":"6aa64881d12f468aa1010d68","slug":"video-video-karata-ka-capata-ma-aana-sa-ii-rakasha-calka-ka-mata-btara-caraja-karata-samaya-haaa-hathasa-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करंट की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत, बैटरी चार्ज करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करंट की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत, बैटरी चार्ज करते समय हुआ हादसा
सालेह नगर निवासी ई-रिक्शा चालक बबलू (32) की शनिवार रात घर के कनेक्शन से रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी बिट्टो के मुताबिक, बबलू शनिवार रात करीब नौ बजे घर पहुंचे थे। वह ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे थे, तभी जर्जर तारों में उतरे करंट की चपेट में आ गए। पति को बचाने के प्रयास में बिट्टो भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। शोर सुनकर मोहल्ले की एक महिला ने दौड़कर तार नोच दिया, जिससे बिट्टो की जान बच गई।
परिजन बबलू को रात में ही निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिट्टो ने बताया कि ससुर लकवाग्रस्त और सास मानसिक रूप से बीमार हैं। बबलू ही परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके तीन छोटे बच्चे आशिक, विजय और मानवी हैं। पति की मौत के बाद बच्चों के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।