{"_id":"6af6db9772dbc1b3db0dfe76","slug":"video-video-kagarasa-ka-sagathana-savatha-eva-sakalpa-karayashal-ma-jata-parathashabhara-ka-pathathhakara-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कांग्रेस की संगठन संवाद एवं संकल्प कार्यशाला में जुटे प्रदेशभर के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कांग्रेस की संगठन संवाद एवं संकल्प कार्यशाला में जुटे प्रदेशभर के पदाधिकारी
मॉल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को संगठन संवाद एवं संकल्प कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' के नेतृत्व में हुई इस कार्यशाला में प्रदेशभर के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन शामिल हुए।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के चेयरमैन और सांसद पवन खेड़ा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति और प्रदेश के मौजूदा मुद्दों पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
इस दौरान पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने प्रदेश के प्रमुख जनहित के मुद्दों, पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के बीच संवाद स्थापित करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए समन्वय बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।