{"_id":"6ac0acd384205a5ee50f77b0","slug":"video-video-fajallgaja-ma-bugdhha-ka-asara-jagaugdha-ka-nava-sa-samana-lkara-sarakashhata-jagaha-ja-raha-lga-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का असर, जुगाड़ की नाव से सामान लेकर सुरक्षित जगह जा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का असर, जुगाड़ की नाव से सामान लेकर सुरक्षित जगह जा रहे लोग
फैजुल्लागंज इलाके के पतंग मैदान और आसपास की कॉलोनियों में बाढ़ का पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण कई परिवार अपना जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल रहे हैं। आवाजाही के लिए लोग जुगाड़ से बनाई गई नाव का भी सहारा ले रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें सामान और परिवार को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “इतना मौका ही नहीं मिल पाया कि सामान को सही स्थान पर पहुंचा देते हैं। अगर बाढ़ की स्थिति थी तो सरकार को पहले ही लोगों को सचेत करना चाहिए था।”
पतंग मैदान के आसपास की कॉलोनियों में पानी भरने के बाद लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि अचानक बढ़े पानी से घरों में रखा सामान बचाना मुश्किल हो गया। कई परिवार जरूरी सामान लेकर इलाके से बाहर निकल रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलभराव वाले इलाकों में राहत और बचाव व्यवस्था बढ़ाने के साथ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।