{"_id":"6afe10ba6f6f36589d09d5a1","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-four-houses-lucknow-news-c-13-lko1070-2013589-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने जानकीपुरम, गोसाईंगंज, अमीनाबाद और काकोरी में चार घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकीपुरम निवासी प्रत्यूष कुमार सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को वह परिवार के साथ छठ पर्व मनाने पैतृक गांव देवरिया गए थे। सोमवार रात करीब नौ बजे लौटे तो कमरों और अलमारियों के लॉकर टूटे मिले। चोर आठ लाख रुपये के जेवर, दो लाख रुपये नकद और 300 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए थे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
वहीं, गोसाईंगंज के जहांगीरपुर निवासी राकेश रावत के मुताबिक, 14 नवंबर की रात चोर घर में घुस गए। परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने अलमारी के लॉकर काटकर जेवर और 11 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह करीब पांच बजे उन्हें घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, अमीनाबाद के हाता फकीर मोहम्मद निवासी रुखसाना बानो ने बताया कि उन्होंने 25 अक्तूबर को लाखों रुपये के जेवर अलमारी के लॉकर में रखे थे। 10 नवंबर को शादी में जाने के लिए लॉकर खोला तो जेवर गायब थे। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
इसके अलावा काकोरी के मौंदा गांव निवासी बृजेश पाल 16 नवंबर को ड्यूटी पर थे। घर में पत्नी और बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान चोर छह लाख रुपये के जेवर समेट ले गए। परिवार को सुबह चोरी का पता चला। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।