{"_id":"6ac36fa8be77aab963024edb","slug":"video-video-bhasakada-ma-cabtara-taka-pana-atama-sasakara-ka-btha-rakha-asathaya-canana-bha-mashakal-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भैंसाकुंड में चबूतरों तक पानी, अंतिम संस्कार के बाद राख-अस्थियां चुनना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भैंसाकुंड में चबूतरों तक पानी, अंतिम संस्कार के बाद राख-अस्थियां चुनना भी मुश्किल
गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से भैंसाकुंड स्थित वैकुंठ धाम में स्थिति चिंताजनक हो गई है। नदी का पानी शवदाह स्थल के चबूतरों तक पहुंच गया है। जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो चबूतरों के पूरी तरह डूबने की आशंका है।
अंतिम संस्कार के लिए वैकुंठ धाम पहुंचे परिजनों के सामने अब दाह संस्कार के साथ राख और अस्थियां (फूल) सुरक्षित रखने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। परिजनों का कहना है कि पानी बढ़ने से अंतिम संस्कार के बाद राख और अस्थियां चुनना मुश्किल हो सकता है।
परिजन दाह संस्कार पूरा होने तक मौके पर ही डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जैसे ही अंतिम संस्कार पूरा होगा, वे पानी के बीच से राख और अस्थियां एकत्र करने का प्रयास करेंगे। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए परिजन लगातार नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
गोमती का जलस्तर बढ़ने से वैकुंठ धाम के आसपास भी पानी का दबाव बढ़ रहा है। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पानी और बढ़ा तो यहां अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।