{"_id":"6af8945306f666a8700dafe8","slug":"sub-inspector-recruitment-2020-final-selection-results-released-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती-2020 : अंतिम चयन परिणाम जारी, हाईकोर्ट ने सितंबर 2026 में दिया था आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती-2020 : अंतिम चयन परिणाम जारी, हाईकोर्ट ने सितंबर 2026 में दिया था आदेश
Sat, 14 Nov 2026 10:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:33 PM IST
सार
दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम में 203 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 200 अभ्यर्थियों का चयन उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और तीन का चयन पीएसी प्लाटून कमांडर पद पर हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में भर्ती बोर्ड ने परिणाम जारी किया है।
भर्ती बोर्ड के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के बाद 138 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 129 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके बाद 149 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया, जिसमें 123 अभ्यर्थी सफल रहे।
ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश बोले- अयोध्या में प्रभुराम का मिला आशीर्वाद, इसलिए धन्यवाद देने जाएंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे आजम खां, दर्ज नहीं हो सका बयान, 426 करोड़ का नहीं मिला हिसाब
पहले से सफल अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 212 अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की गई। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और अभ्यर्थियों की ओर से दी गई पदों की वरीयता के आधार पर किया गया है। इसमें 203 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।