{"_id":"6aba1614e5af71135c0c9310","slug":"video-opa-rajabhara-bl-2027-ma-sapa-ka-safa-oura-kagarasa-ka-hafa-karana-ha-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओपी राजभर बोले- 2027 में सपा को साफ और कांग्रेस को हाफ करना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी राजभर बोले- 2027 में सपा को साफ और कांग्रेस को हाफ करना है
राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षा में 1375 युवाओं का चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विधायक अमरेश, विधायक जयदेवी, महेंद्र सिंह और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित ग्राम सचिवालय सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं। ग्राम सचिवालयों में बिजली, इंटरनेट, कंप्यूटर और संबंधित उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि पंचायतें बदलते दौर के अनुरूप पंचायती विजन-2047 का हिस्सा बन सकें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचायतों में तालाबों के पट्टों से अर्जित होने वाले राजस्व में पंचायत के अंश को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इससे ग्राम पंचायतों को बड़ी धनराशि उपलब्ध हो रही है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव आत्मनिर्भर होंगे।
मंत्री ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से विभिन्न सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी से पंचायतों में करीब 4.27 करोड़ रुपये की आय का सृजन हुआ है। अभी भी विभाग के सामने 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप पंचायतों को विकसित करने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी लागू करने और कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की दिशा में काम करने की जरूरत है।
ओपी राजभर ने प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर पिछली और मौजूदा सरकार की तुलना की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सरकारी नौकरी निकलने पर कथित तौर पर शिवपाल यादन के गुर्गे वसूली के लिए निकल पड़ते थे।
राजभर ने कहा कि उस समय 10 लाख, 15 लाख और 20 लाख रुपये तक में नौकरी मिलने की बातें कही जाती थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा शासन में नौजवानों को बिना पैसे के नौकरी दी जा रही है। सरकार की ओर से पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विपक्ष को निशाने पर लेते हुए राजभर ने कहा कि आने वाले चुनाव में सपा का साफ और कांग्रेस को हाफ कर देना है। युवाओं से उन्होंने तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनवाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।