{"_id":"6aba2cd024a2623f6c072915","slug":"video-video-gava-ka-bhara-saugdhaka-para-bugdhha-ka-pana-thakhakara-lta-gaya-daema-ka-kafal-kasana-ma-narajaga-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गांव के बाहर सड़क पर बाढ़ का पानी देखकर लौट गया डीएम का काफिला, किसानों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गांव के बाहर सड़क पर बाढ़ का पानी देखकर लौट गया डीएम का काफिला, किसानों में नाराजगी
सोमवार को करीब एक बजे जिलाधिकारी लखनऊ का काफिला बाढ़ प्रभावित गांव सुल्तानपुर बहादुरपुर और हीरा जाने वाली सड़क तक पहुंचा। सड़क पर बाढ़ का पानी देखकर काफिला गांव के अंदर गए बिना वापस लौट गया। इससे किसानों में नाराजगी है।
किसानों का कहना है कि यदि अधिकारी बाढ़ की वास्तविक स्थिति और उनकी परेशानी देखना चाहते हैं तो गांव के अंदर आकर हालात देखें। किसानों के मुताबिक, उनकी फसलें दोबारा पानी में डूब गई हैं। वहीं, मवेशियों के लिए चारा भी नहीं बचा है। चारा पहुंचाने के लिए लोगों को कमर तक पानी में उतरकर जाना पड़ रहा है।
नाराज किसानों ने प्रशासन से 100 फीसदी फसल नुकसान का मुआवजा देने, पुलिया का निर्माण कराने और बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।