{"_id":"6b02d585c6808978600cf5cb","slug":"video-vivek-sharma-harot-pahalata-panchayat-public-grievances-kutlehar-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने पहलाटा पंचायत के हरोट में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर करवाया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने पहलाटा पंचायत के हरोट में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर करवाया समाधान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:14 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत पहलाटा के हरोट गांव का दौरा कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और क्षेत्रवासियों द्वारा उनके समक्ष रखी गई विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। उनका उद्देश्य है कि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि घर-द्वार पर ही उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। जब जनप्रतिनिधि स्वयं गांवों में पहुंचकर लोगों की परेशानियां सुनते हैं तो समस्याओं को समझने और उनका समाधान करवाने में आसानी होती है।
विधायक ने कहा कि 'मेरा कुटलैहड़, मेरा परिवार' की भावना के साथ वह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार से जुड़कर काम कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा।
इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ जी की पावन गुफा में दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।