{"_id":"6ad9a1cc61ae387ce808ffc3","slug":"video-vikshit-bharat-youth-parliament-2026-una-one-nation-one-election-prize-money-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026: ऊना में 31 अक्तूबर से होंगे कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर पर विजेता को मिलेंगे 5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026: ऊना में 31 अक्तूबर से होंगे कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर पर विजेता को मिलेंगे 5 लाख रुपये
Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:10 AM IST
Link Copied
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से माय भारत के सहयोग से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी ऊना प्रदीप कुमार ने बताया कि इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्तूबर से 10 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले युवाओं को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन युवाओं को राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम 9 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
कार्यक्रम की खास बात राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली पुरस्कार राशि है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले युवा को 5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3 लाख रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले युवा को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। विजेताओं को नकद राशि के साथ स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दो युवाओं को एक-एक लाख रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, इस बार जिला स्तरीय कार्यक्रम का विषय ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ रहेगा। प्रतिभागियों को निर्धारित तीन मिनट की समयावधि में इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे।
युवाओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और चयन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पांच सदस्यों वाला निर्णायक मंडल भी शामिल रहेगा।
यह कार्यक्रम युवाओं को सार्वजनिक विषयों पर अपने विचार रखने, वक्तृत्व कौशल प्रदर्शित करने और जिला स्तर से आगे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।