Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Professor Simmi Agnihotri inaugurated the seven-day special camp of the National Service Scheme unit at Government College Haroli
{"_id":"6950dfafbeb5c46b9200b25c","slug":"video-una-professor-simmi-agnihotri-inaugurated-the-seven-day-special-camp-of-the-national-service-scheme-unit-at-government-college-haroli-2025-12-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय, हरोली (ऊना) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी विशाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक डॉ. बिंदिया चंदेल, कैप्टन सोनिका सैनी, डॉ. शकुंतला राणा, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. सचिन चड्डा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भानु प्रिया एवं शुभनीत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें अमित एवं उनके साथियों द्वारा समूह नृत्य, चंचल द्वारा एकल नृत्य तथा नेहा एवं मनीषा द्वारा युगल नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री विशाल शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में सही करियर के चयन के महत्व के बारे में बताया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में प्रत्येक पद और कार्य का अपना विशेष महत्व होता है और सभी को ईमानदारी व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।