{"_id":"6af6cea92f03a13fa80f2809","slug":"video-una-pensioners-protest-assembly-gherao-dharamshala-november-19-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में पेंशनरों का दूसरे दिन भी धरना, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव में जुटेंगे 2 से 3 हजार पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में पेंशनरों का दूसरे दिन भी धरना, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव में जुटेंगे 2 से 3 हजार पेंशनर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:17 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को दूसरे दिन भी पेंशनरों ने एमसी पार्क ऊना में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ और अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। समिति ने 17 नवंबर तक रोजाना प्रदर्शन जारी रखने और 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करने का एलान किया है।
धरने में शामिल पेंशनरों ने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत संशोधित पेंशन मिलने के बावजूद कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट की बकाया राशि नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि कुल 18 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) में से केवल पांच प्रतिशत का भुगतान किया गया है, जबकि शेष 13 प्रतिशत अभी लंबित है। इसके अलावा डीए एरियर के 206 महीनों की राशि भी जारी नहीं की गई है।
समिति ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों को पांच प्रतिशत डीए का लाभ देने और 17 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई करने की मांग उठाई।
ऊना जिला अध्यक्ष एवं समिति के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमेश सिंह राणा ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाकर लंबित वित्तीय लाभ जारी किए जाएं।
समिति ने एलान किया है कि 17 नवंबर तक एमसी पार्क सहित प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में रोजाना धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
समिति के अनुसार, इस घेराव में ऊना जिला से करीब दो से तीन हजार पेंशनर शामिल होंगे। पेंशनरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर सिटी यूनिट संयोजक मेहर सिंह चंदेल, राम स्वरूप शर्मा, बेनी चंद राणा, जिला महासचिव प्रेम लाल शर्मा, सुभाष चंद राणा सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।