{"_id":"6af759f43201f8aba0018f74","slug":"we-will-provide-all-possible-support-to-carry-forward-the-tradition-of-dangals-traditional-wrestling-matches-agnihotri-una-news-c-93-1-una1025-213247-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे : अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे : अग्निहोत्री
Sat, 14 Nov 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जखेवाल (बीटन) में आयोजित दंगल उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ और हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा दंगल है। इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। वह वीरवार देर शाम हरोली क्षेत्र के जखेवाल में आयोजित दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस दौरान दंगल कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान संत बाबा अनूप महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर खेल मैदान के विकास के लिए 30 लाख रुपये का चेक सौंपा, जबकि दंगल के आयोजन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
पंचायत घर के निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की गलियों और सड़कों के निर्माण के लिए मांगी गई 25 लाख रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। बीटन कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग पर उन्होंने कहा कि संत बाबा अनूप महाराज और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर पाठ्यक्रम तय किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि आगामी अप्रैल से नए पाठ्यक्रम शुरू कर दिए जाएं।