Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Awareness program on World AIDS Day at Government College Chintpurni important information given on drug de-addiction and road safety
{"_id":"6936a8e899fd68c56602f53d","slug":"video-una-awareness-program-on-world-aids-day-at-government-college-chintpurni-important-information-given-on-drug-de-addiction-and-road-safety-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा पर दी गई अहम जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा पर दी गई अहम जानकारियां
राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में आज एनएसएस यूनिट, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी, रोड सेफ्टी क्लब तथा ड्रग एब्यूज क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति अभियान और सड़क सुरक्षा विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य श्रीमती ऋतु जसवाल ने की।इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. राजेश शर्मा (मेडिकल स्पेशलिस्ट, सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी), डॉ. राजेश शर्मा (स्वास्थ्य सलाहकार, सिविल हॉस्पिटल अम्ब), श्री रजत शर्मा (ड्रग इंस्पेक्टर, सिविल हॉस्पिटल अम्ब), श्री नरेंद्र कंवर (आईसीटी लैब, अम्ब), आकाश ठाकुर (सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी) तथा पुलिस विभाग की ओर से एसएचओ जयराम शर्मा, श्री नीरज राणा, मोईन थाना से एएसआई जगमोहन और श्री मिथुन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि एचआईवी एड्स एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है, लेकिन इससे बचाव और समय पर उपचार द्वारा इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करना गलत है। सरकार द्वारा एआरटी (एंटीरिट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा आईसीटी केंद्र भी उपलब्ध हैं जहां जांच रिपोर्ट को पूर्णतः गोपनीय रखा जाता है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर बात करते हुए कहा कि आज युवाओं में मेंटल हेल्थ समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग से बचना, व्यायाम करना और सकारात्मक दिनचर्या अपनाना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। नशा मुक्ति विषय पर छात्रों को संबोधित करते हुए एसएचओ जयराम शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति अपने जीवन को स्वयं खतरे में डालता है और इसके परिणाम घातक होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशे से संबंधित जानकारी देना चाहता है तो 1930 नंबर पर फोन कर गुप्त रूप से सूचना दे सकता है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति और एचआईवी एड्स जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने विभिन्न स्लोगन और बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।