फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   110 migrants registered in Churudu Panchayat.

Una News: चुरुड़ू पंचायत में 110 प्रवासी लोगों का किया पंजीकरण

Wed, 23 Sep 2026 06:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
110 migrants registered in Churudu Panchayat.
बड़ही (ऊना)। ग्राम पंचायत चुरुड़ू में रह रहे प्रवासी परिवारों के पंजीकरण का कार्य बुधवार को शुरू किया गया। ब्लॉक समिति सदस्य मंजीत कौर, वार्ड सदस्य हम्बोली सहित चुरुड़ू पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न वार्डों में रह रहे प्रवासी परिवारों का पंजीकरण किया गया। पहले दिन करीब 19 परिवारों के लगभग 110 सदस्यों का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण के दौरान उपस्थित प्रवासियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसका उद्देश्य गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। प्रधान नीलम कुमारी और उपप्रधान जगपाल सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर पर सभी प्रवासियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में रह रहे जिन प्रवासी परिवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वे जल्द पंचायत में अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मकान मालिकों से भी उनके यहां रह रहे प्रवासियों और किरायेदारों का पंजीकरण करवाने की अपील की। पंचायत ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या मकान मालिक जानबूझकर पंचायत के निर्देशों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed