फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una Awareness program on World AIDS Day at Government College Chintpurni important information given on drug de-addiction and road safety

Una: राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा पर दी गई अहम जानकारियां

Mon, 08 Dec 2025 04:01 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Mon, 08 Dec 2025 04:01 PM IST
Una Awareness program on World AIDS Day at Government College Chintpurni important information given on drug de-addiction and road safety
राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में आज एनएसएस यूनिट, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी, रोड सेफ्टी क्लब तथा ड्रग एब्यूज क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति अभियान और सड़क सुरक्षा विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य श्रीमती ऋतु जसवाल ने की।इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. राजेश शर्मा (मेडिकल स्पेशलिस्ट, सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी), डॉ. राजेश शर्मा (स्वास्थ्य सलाहकार, सिविल हॉस्पिटल अम्ब), श्री रजत शर्मा (ड्रग इंस्पेक्टर, सिविल हॉस्पिटल अम्ब), श्री नरेंद्र कंवर (आईसीटी लैब, अम्ब), आकाश ठाकुर (सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी) तथा पुलिस विभाग की ओर से एसएचओ जयराम शर्मा, श्री नीरज राणा, मोईन थाना से एएसआई जगमोहन और श्री मिथुन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि एचआईवी एड्स एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है, लेकिन इससे बचाव और समय पर उपचार द्वारा इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करना गलत है। सरकार द्वारा एआरटी (एंटीरिट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा आईसीटी केंद्र भी उपलब्ध हैं जहां जांच रिपोर्ट को पूर्णतः गोपनीय रखा जाता है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर बात करते हुए कहा कि आज युवाओं में मेंटल हेल्थ समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गैजेट्स के अत्यधिक उपयोग से बचना, व्यायाम करना और सकारात्मक दिनचर्या अपनाना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। नशा मुक्ति विषय पर छात्रों को संबोधित करते हुए एसएचओ जयराम शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति अपने जीवन को स्वयं खतरे में डालता है और इसके परिणाम घातक होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशे से संबंधित जानकारी देना चाहता है तो 1930 नंबर पर फोन कर गुप्त रूप से सूचना दे सकता है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति और एचआईवी एड्स जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने विभिन्न स्लोगन और बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Doctors Strike In Gurugram: डॉक्टरों की हड़ताल, कई वार्डों में नहीं पहुंचे पीजी डॉक्टर, मरीज बेहाल

08 Dec 2025

सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने की आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास के नाम पर रखने की मांग

08 Dec 2025

खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश, VIDEO

08 Dec 2025

VIDEO: माैसम ने अचानक बदली करवट, रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी

08 Dec 2025

Umaria News: बाघ के दांत-नाखून की तस्करी, वन विभाग की टीम ने नाबालिग को पकड़ा

08 Dec 2025
विज्ञापन

Vidisha News: दंपती से प्रताड़ित व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान, सोशल मीडिया पर छोड़ी भावुक स्टोरी

08 Dec 2025

काशी में लट्टू नचाकर बुजुर्ग बोले- गिल्ली-डंडा बीच मैदान, फिर मिलेगा पाकिस्तान; VIDEO

08 Dec 2025
विज्ञापन

सुल्तानपुर में अमन हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार... साथी भाग निकला

08 Dec 2025

फगवाड़ा में लगाया गया श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप

08 Dec 2025

झांसी: महिला सशक्तीकरण...मार्शल आर्ट में मर्दानियों ने दमखम

08 Dec 2025

झांसी: बच्चा बदलने के मामले में जानकारी देते एसआईसी डॉ. सचिन माहुर

08 Dec 2025

Damoh News: शासकीय स्कूल से लापता तीनों छात्राएं 24 घंटे में सागर से बरामद, डर के कारण शहर से भागी थीं

08 Dec 2025

अमृतसर के विरासती मार्ग पर लगे बाबा बंदा सिंह बहादुर व हरि सिंह नलुआ के बुत

08 Dec 2025

अमृतसर में पाई टैक्स में पहुंचीं अभिनेत्री हेलन

08 Dec 2025

मोगा सीआईए स्टाफ ने भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नाभा के गांव में गैस एजेंसी में सिलेंडर में आग लगने से जोरदार धमाका

08 Dec 2025

Jodhpur News: नाकाबंदी तोड़कर भागी बिना नंबर की पिकअप, कई वाहन क्षतिग्रस्त,पुलिस ने पीछा कर 3 बदमाशों को पकड़ा

08 Dec 2025

Banswara News: किशोर पर हमला करने के बाद घर में घुसा लेपर्ड अचानक हुआ निढाल, कुछ देर बाद संदिग्ध हालात में मौत

08 Dec 2025

Ujjain Mahakal: भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, जय श्री गणेश के उद्घोष से गूंजा मंदिर परिसर

08 Dec 2025

Meerut: लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और स्वाट टीम सिटी ने मुठभेड़ में शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

07 Dec 2025

Meerut: श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

07 Dec 2025

Meerut: धूमधाम से निकाली गई भगवान नेमिनाथ की रथ यात्रा

07 Dec 2025

Meerut: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि डॉ. हरिओम पंवार ने श्रोताओं का जीता दिल

07 Dec 2025

Meerut: वंदना रिलीफ एंड केयर फोरम एनजीओ की ओर से लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

07 Dec 2025

Meerut: मेरठ बंद को लेकर रेस्टोरेंट और होटल एसोसिएशन के साथ मेरठ बार एसोसिएशन ने की बैठक

07 Dec 2025

Meerut: मनुष्य को ईश्वर से अपने अस्तित्व को जोड़कर रखना चाहिए: कथा व्यास जनार्दन तिवारी

07 Dec 2025

Meerut: खाली प्लॉट में पड़े कूड़े में लगाई आग, सांस लेना हुआ मुश्किल

07 Dec 2025

कानपुर: लखनऊ में फ्लाइट कैंसिल, कानपुर से गए दिल्ली

07 Dec 2025

कानपुर: सीवर लाइन के लिए खोदा गड्ढा, लोग परेशान

07 Dec 2025

पीपल का पेड़ काटते वक्त ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस देख भागा ठेकेदार

07 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed