{"_id":"6acb3b3fa2fb21806d095741","slug":"video-state-level-tenniquo-it-competition-mehatpur-una-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना के मैहतपुर में राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के मैहतपुर में राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मैहतपुर स्थित स्वदेश मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 अक्तूबर को राज्य स्तरीय टेनिकोइट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सोलन, शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिमाचल प्रदेश टेनिकोइट एसोसिएशन के महासचिव श्याम मुरारी ने कहा कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में टेनिकोइट खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता निखारने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश टेनिकोइट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार, संरक्षक अजीत वत्स, संजीव कुमार टक्का, कुलवीर सिंह, अतुल कुमार, रोहिता, सुनीता, संजीव कुमार और मधु बाला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन में वरिष्ठ खिलाड़ियों कार्तिक, आदित्य, नहर, आरुष, अनुज, शिवा और अभय ने भी सहयोग किया। आयोजन के माध्यम से प्रदेश में टेनिकोइट खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।