{"_id":"6acb47b39a73eb203c02da7d","slug":"video-haroli-automated-testing-station-5-crore-mukesh-agnihotri-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: हरोली में पांच करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: हरोली में पांच करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:54 PM IST
Link Copied
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का शिलान्यास किया। इस स्टेशन का निर्माण नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग आधुनिक मशीनों के माध्यम से होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एटीएस में भारी वाहनों, हल्के वाहनों, तीनपहिया और दोपहिया वाहनों की फिटनेस जांच के लिए तीन टेस्टिंग लेन बनाई जाएंगी। इस स्थान पर ट्रैफिक पार्क पहले ही बनाया जा चुका है, जहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। अब एटीएस शुरू होने के बाद इसी स्थान पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, दोनों की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को एक ही स्थान पर दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट और 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसी क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, जिला न्यायालय, उद्योग कार्यालय, इनडोर स्टेडियम और मेला ग्राउंड बनाने की भी योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यह क्षेत्र विकास और आधुनिक सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण में लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन, टेस्टिंग लेन, निरीक्षण क्षेत्र, कार्यालय, प्रतीक्षालय, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, एचआरटीसी द्वारा स्टेशन के संचालन के लिए आवश्यक मशीनरी, तकनीकी उपकरण, नियंत्रण प्रणाली, सॉफ्टवेयर, सीसीटीवी और संबंधित तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, सुभद्रा चौधरी, विनोद कुमार बिट्टू, पूर्व प्रधान रोड़ा पंचायत शारदा,एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक तकनीकी पवन शर्मा, डीएम हमीरपुर राज कुमार, एक्सईएन बीएसएम एंड डीए कमल शर्मा, आरएम ऊना राजेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नितिन कुमार, जल शक्ति विभाग के पुनीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।