{"_id":"66b9e0f451d9fd528a0a3e10","slug":"video-mla-vivek-sharma-listened-to-public-problems-in-bangana-office","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को समाधान के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को समाधान के आदेश
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों को जल्द सभी समस्याओं के समाधान करने के आदेश दिए। विधायक विवेक शर्मा ने उपमंडल बंगाणा अधिकारियों को भी आदेश दिए कि बरसात के मौसम में सभी अधिकारी फील्ड में जाकर जनता की समस्याओं को देखें और अगर भारी बरसात में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के किसी परिवार को कोई समस्या उत्पन होती हैं तो तत्काल उनकी समस्या का समाधान हो। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी आपदा आने पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में दर्जनों परिवारों का भारी नुकसान हुआ था। शर्मा ने कहा कि बीते रविवार को भारी वारिश के कारण कुटलैहड़ के मेरे परिवार के कुछ परिवारों का नुकसान भी हुआ है और हम ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर नुकसान को देखा और उनके नुकसान की रिपोर्ट बनाने के अधिकारियों को आदेश दिए हैं, ताकि उन पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई हो सके। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की सप्लाई को सुचारू रूप देने के लिए हमने चार पेयजल योजनाओं का एक प्रारूप तैयार किया है और करोड़ों की धनराशि उन पेयजल योजनाओं पर खर्च होगी। वैसे ही हमने स्वास्थ्य सुविधाओं पर बल देते हुए बंगाणा के सिविल अस्पताल और थाना कला में स्टाफ एवं एंबुलेंस मुहैया करवाने जा रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित, खंड बिकास अधिकारी सुशील कुमार,एसडीओ विद्युत विभाग उदित, जल शक्ति विभाग के अधिकारी कृषि विभाग अधिकारी सतपाल धीमान, थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय , कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा के अलावा पार्टी कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।