{"_id":"6aec5bd33b534c19b806bfc0","slug":"video-loharli-school-annual-prize-distribution-function-una-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: लोहारली स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: लोहारली स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:04 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेरणा वत्सल ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।
समारोह में विद्यार्थियों की ओर से तैयार किया गया सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों, लोकनृत्य और भांगड़ा सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र में शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विधायक राकेश कालिया ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अच्छे संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास भी जरूरी है।
समारोह के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की ओर से फीडबैक स्टैंड भी लगाया गया। इस पर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को लेकर अपने अनुभव और विचार दर्ज किए।
अंत में प्रधानाचार्य प्रेरणा वत्सल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।