{"_id":"6aecd68febd889f5260082d8","slug":"advance-booking-of-new-vehicles-for-dhanteras-una-news-c-93-1-una1002-212601-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धनतेरस पर नए वाहनों की एडवांस में बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धनतेरस पर नए वाहनों की एडवांस में बुकिंग
Fri, 06 Nov 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
ऊना। धनतेरस पर्व पर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नए वाहनों की खरीद के लिए एडवांस में बुकिंग हो गई है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारी भी ग्राहकों को ऑफरों और स्कीमों से आकर्षित करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अगर बात दोपहिया वाहनों की करें तो ऊना शहर में वर्तमान में 50 से 60 बुकिंग है। त्योहारी सीजन को लेकर खरीदारी करने के लिए उपभोक्ताओं ने एडवांस में बुकिंग करवा दी हैं। एमएच होंडा लालसिंगी स्थित शोरूम में दोपहिया वाहन 77,336 से लेकर 1,61,293 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। यहां पर सवा सौ से ऊपर गाड़ियों की डिलीवरी बनी है। हर वाहन की खरीद के ऊपर कंपनी की ओर से विशेष उपहार का भी ऑफर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रोजाना 70 से 80 लोग पूछताछ करने के लिए भी पहुंच रहे हैं और वाहनों के विभिन्न प्रकार के फीचर के बारे में जानकारी जुटा कर बुकिंग भी करवा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर अगर बात चारपहिया वाहनों की करें तो कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड के झलेड़ा स्थित शोरूम में भी विभिन्न प्रकार के वाहन इस बार धनतेरस और दिवाली को लेकर कंपनी ने उतारे हैं। रोजाना यहां 50 वाहनों की बुकिंग हो रही है और इस धनतेरस पर सौ से अधिक वाहनों की डिलीवरी की जा रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए कंपनी की ओर से 1,10,000 रुपये तक के बेनिफिट भी विक्टोरिस मॉडल के वाहन के ऊपर दिए जा रहे हैं। आज के दौर में आम जनता हर क्षेत्र में हर पर्व को अपने तरीके से मनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी खरीदारी करने से लोग पीछे नहीं हैं।
एमएच होंडा शोरूम के सेल्समैन शिवम वशिष्ठ का कहना है कि धनतेरस के लिए 50 से 60 बुकिंग दोपहिया वाहनों की है। उपभोक्ताओं को उपहार स्वरूप ऑफर के तौर पर गिफ्ट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एमडी अभिषेक गुप्ता का कहना है कि कंपनी उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप बाजार में नए फीचर के वाहन उतार रही है। लोग मांग के अनुरूप धनतेरस पर शोरूम में विभिन्न प्रकार के ऑफर और फीचर के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड के एजीएम नितिन शर्मा के अनुसार शोरूम में सौ से अधिक गाड़ियां धनतेरस पर डिलीवर की जा रही हैं। लोग नई स्कीमों के बारे में पूछताछ करने के लिए शोरूम में पहुंच रहे हैं। अच्छा रुझान लोगों का धनतेरस पर देखने को मिल रहा है।
सेल्स मैनेजर कुलविंदर सिंह का कहना है कि 50 से अधिक वाहनों की बुकिंग एडवांस में खरीदारी को लेकर हो गई हैं। इस बार 1,10,000 रुपये का बेनिफिट विक्टोरिस मॉडल के वाहन पर उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।