Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   loharli school annual prize distribution function una

ऊना: लोहारली स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Thu, 05 Nov 2026 04:04 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:04 PM IST
loharli school annual prize distribution function una
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेरणा वत्सल ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों की ओर से तैयार किया गया सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों, लोकनृत्य और भांगड़ा सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र में शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक राकेश कालिया ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अच्छे संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास भी जरूरी है। समारोह के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की ओर से फीडबैक स्टैंड भी लगाया गया। इस पर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को लेकर अपने अनुभव और विचार दर्ज किए। अंत में प्रधानाचार्य प्रेरणा वत्सल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हिसाब के बाद निकाले जाने से नाराज मजदूर ने साथियों संग फैक्टरी में की तोड़फोड़

05 Nov 2026

श्रावस्ती में लगातार दूसरे दिन कोहरे की चादर में लिपटी रही तराई

05 Nov 2026

सिकंदराराऊ में 150 फुट ऊंचे पोल पर लहराई धर्म ध्वजा

05 Nov 2026

ऊना: वीरवार सुबह करें मां चिंतपूर्णी के दिव्य दर्शन, घर बैठे माता रानी के करें दर्शन

05 Nov 2026

यूपी: गंगा एक्सप्रेसवे पर 180 की रफ्तार से दौड़ाई कार, गढ़ सीओ के सुरक्षा कर्मी का वीडियो वायरल

05 Nov 2026
विज्ञापन

जालंधर में कार पर फायरिंग

05 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

05 Nov 2026
विज्ञापन

देवरिया: त्योहारों को लेकर सलेमपुर में पुलिस अलर्ट

05 Nov 2026

बस्ती: आग लगने से दो बीघा गन्ने की फसल जली

05 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट

05 Nov 2026

महराजगंज: सोनौली में पटाखों के अवैध भंडारण पर छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

05 Nov 2026

फिरोजपुर में दो खोया निर्माण यूनिटों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

महराजगंज: बिना नोटिस रसोइयों को हटाने का आरोप

05 Nov 2026

बस्ती: युवा उत्सव में दिखी प्रतिभा, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक में टीमों ने मारी बाजी

05 Nov 2026

कुशीनगर: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 171 आपत्तियां दर्ज

05 Nov 2026

बस्ती: 26 नवंबर से होगा खेल संगम और मैराथन

05 Nov 2026

बस्ती: त्योहारों पर नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं

05 Nov 2026

संतकबीरनगर: बरदहिया से लापता दो मासूम बच्चियां दो घंटे में सकुशल बरामद

05 Nov 2026

बस्ती: हर्रैया में इफको की कृषक गोष्ठी

05 Nov 2026

बस्ती: कुएं में गिरे सांड को फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित निकाला

05 Nov 2026

बस्ती: शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

05 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

05 Nov 2026

बस्ती: जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

05 Nov 2026

देवरिया: खेतों में सड़ रही धान की फसल, सर्वे न होने से किसानों में आक्रोश

05 Nov 2026

देवरिया: संपत्ति के बैनामे में 2.15 लाख रुपये के स्टाम्प शुल्क की कमी मिली

05 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: दीपावली की आहट से बाजारों में रौनक

05 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: पत्नी के दोबारा प्रेमी संग जाने से आहत व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान

05 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में वकीलों ने घेरी कोतवाली

05 Nov 2026

रायपुर: डीएड अभ्यर्थियों ने अपने परिजनों के साथ किया मंत्री के बंगले का घेराव,बोले-मांगें पूरी करो तभी हटेंगे

05 Nov 2026

धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग, लिखा- 27 में कृष्ण आएंगे

05 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed