{"_id":"6707ca05313a7930c9062c70","slug":"video-dc-jatin-lal-spent-intimate-moments-with-special-children-at-prem-ashram","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उपायुक्त जतिन लाल ने प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ बिताए आत्मीय पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उपायुक्त जतिन लाल ने प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ बिताए आत्मीय पल
उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और उन्हें स्कूल बैग किट वितरित किए। उपायुक्त ने कहा कि इन बच्चों में अद्वितीय प्रतिभा है, और संस्थान उनके विकास के लिए जिस प्रकार से कार्य कर रहा है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वर्तमान में प्रेम आश्रम में 91 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से 25 बच्चे हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से प्रायोजित हैं। आश्रम ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है और प्रशासन भी इस दिशा में अपनी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे संस्थानों को हरसंभव सहायता दी जाएगी, ताकि दिव्यांग बच्चों का भविष्य उज्जवल और सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, प्रेम आश्रम की प्रबंधक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।