{"_id":"6ae85e9703036db6f2034ff4","slug":"video-bjp-national-state-leadership-maa-chintpurni-temple-visit-himachal-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: माता चिंतपूर्णी के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने टेका माथा, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: माता चिंतपूर्णी के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने टेका माथा, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:27 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान नेताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर सभी नेताओं को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया।
जानकारी के अनुसार, चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के मोइन गांव स्थित एक निजी होटल में भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में शामिल होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक विक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, आईटी संयोजक राजेश शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजीव शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। दर्शन और पूजन के बाद सभी नेता कार्यसमिति की बैठक के लिए रवाना हो गए।
मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री प्रकाश शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि उन्हें पहली बार मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने शक्तिपीठ की पवित्रता, माता की महिमा और मंदिर के पुरोहितों की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
प्रकाश शर्मा ने बताया कि मां के दरबार में उन्होंने प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ें तथा देश की संस्कृति का गौरव पूरी दुनिया में स्थापित हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।