{"_id":"6ae8083f7f1f8a2b690fb80d","slug":"video-amb-traditional-chhinj-mela-sdm-paras-aggarwal-una-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:19 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊना जिले के अंब खेल मैदान में रविवार को पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच दिखाए। मुकाबलों को देखने के लिए स्थानीय क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी पहुंचे।
कार्यक्रम में उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अंब पारस अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों से हाथ मिलाया और उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
पारंपरिक अंदाज में हुआ दंगल का आयोजन
बाबा श्री सिद्ध चानों कमेटी के सदस्य राजेश गौतम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दंगल का आयोजन पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। मेले में पहुंचे पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कुश्ती प्रेमियों ने भी मैदान में पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
पूरे दिन अंब खेल मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पारंपरिक छिंज मेले ने क्षेत्र की कुश्ती संस्कृति और ग्रामीण खेल परंपराओं की झलक पेश की।
आयोजन के सफल समापन पर बाबा श्री सिद्ध चानों कमेटी के प्रबंधकों ने मुख्य अतिथि एसडीएम पारस अग्रवाल सहित आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों और दर्शकों का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।