{"_id":"6adf24cfcc5a7e7f3a099812","slug":"video-truck-overturns-kumarhatti-himmatpur-dawali-dharampur-road-solan-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: फोरलेन पर तीखे मोड़ और संकेतक न होने से पलटा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: फोरलेन पर तीखे मोड़ और संकेतक न होने से पलटा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:30 PM IST
Link Copied
कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के फोरलेन पर सोमवार तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। कुमारहट्टी के पास होटल न्यू वैदिक के सामने हुई इस दुर्घटना में ट्रक सड़क से नीचे स्थित हिम्मतपुर-दवाली संपर्क मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के समय नीचे वाली सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि चालक सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या HR 68C 3419 कालका की तरफ से शिमला की ओर यूपीवीसी निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। कुमारहट्टी के पास तीखे मोड़ पर वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क से नीचे संपर्क मार्ग पर पलट गया।
हादसे के समय घटनास्थल के नजदीक स्थित दिल्ली ढाबा के कर्मचारियों ने सुबह करीब पांच बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखने पर उन्हें मोड़ के पास ट्रक पलटा हुआ दिखाई दिया।
ढाबा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।
ट्रक के कुमारहट्टी-हिम्मतपुर-दवाली-धर्मपुर संपर्क मार्ग पर पलटने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन या अन्य साधन से हटाए जाने तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहने की स्थिति बनी हुई है।
सड़क बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय स्तर पर हादसे के संभावित कारणों को लेकर आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आई हो या मोड़ काटते समय ट्रक का अगला टायर सड़क की ऊंची किनारी से नीचे उतर गया हो। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर तीखा मोड़ है और इसके ठीक नीचे दूसरा संपर्क मार्ग निकलता है। उनका आरोप है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से यहां पर्याप्त चेतावनी संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं।
संकेतकों की कमी के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति और नीचे निकलने वाले मार्ग का सही अंदाजा लगाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में इस संवेदनशील स्थान पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय लगाने की जरूरत जताई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों का खतरा कम किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।