{"_id":"6ad5b60c744c4aa79d0b4719","slug":"video-solan-ugc-rules-roll-back-mashal-yatra-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में यूजीसी नियमों के विरोध में निकाली मशाल यात्रा, प्रस्ताव वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में यूजीसी नियमों के विरोध में निकाली मशाल यात्रा, प्रस्ताव वापस लेने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:47 AM IST
Link Copied
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख महिपाल सिंह मकराना की अगुवाई में निकाली जा रही अश्वमेध स्वर्ण न्याय यात्रा रविवार देर शाम सोलन पहुंची। इस दौरान शहर के मालरोड पर मशाल यात्रा निकालकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित नियमों का विरोध किया गया।
यात्रा में शामिल लोगों ने सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, स्वर्ण समाज के अधिकारों और शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग की।
दो अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शिमला की ओर बढ़ रही है। कुनिहार पहुंचने पर भी यात्रा में शामिल लोगों ने यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग उठाई।
रविवार देर शाम सोलन के मालरोड पर निकाली गई मशाल यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा के आयोजकों और इसमें शामिल लोगों ने शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा का मुद्दा उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।