{"_id":"68c93bc67ef8c5a6bd09f7b0","slug":"video-solan-jogindra-bank-chairman-mukesh-sharma-took-charge-2025-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने संभाला कार्यभार
जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद पर दूसरी बार नियुक्ति के बाद मुकेश शर्मा ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से सहकारिता क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करना संभव हो पाया है। उन्होंने बैंक के भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए एक नया विकास रोडमैप प्रस्तुत किया। कहा कि आधुनिक तकनीक, ग्राहक सेवाओं के विस्तार और किसानों व आमजन को और अधिक सहूलियतें उपलब्ध कराने की दिशा में बैंक निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैंक को प्रदेश की सहकारी बैंकों की श्रेणी में एक मॉडल संस्था के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुकेश शर्मा का भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुकेश शर्मा ने इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, विधायक संजय अवस्थी, रामकुमार चौधरी, विनोद सुल्तानपुरी व बावा हरदीप का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।