{"_id":"6afaa8ce0f3288ab480fd96b","slug":"video-dharampur-to-shimla-toy-train-full-occupancy-tourists-enjoy-cold-weather-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: धर्मपुर से शिमला जाने वाली टॉय ट्रेन में ऑक्यूपेंसी फुल, कोलकाता और चेन्नई के पर्यटकों ने लिया ठंडे मौसम का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: धर्मपुर से शिमला जाने वाली टॉय ट्रेन में ऑक्यूपेंसी फुल, कोलकाता और चेन्नई के पर्यटकों ने लिया ठंडे मौसम का आनंद
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:25 PM IST
Link Copied
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर धर्मपुर से शिमला के लिए ट्रेन का संचालन शुरू हुए करीब 75 दिन हो गए हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पर्यटक धर्मपुर हेरिटेज स्टेशन पर पहुंचकर यहां के मौसम और खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं। धर्मपुर से शिमला तक टॉय ट्रेन में सफर कर पर्यटकों की खुशी देखते ही बनती है।
कोलकाता और चेन्नई सहित विभिन्न राज्यों से आए सैलानी धर्मपुर स्टेशन पर ठंडे मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटक इस ऐतिहासिक रेलमार्ग पर सफर को यादगार अनुभव बता रहे हैं।
चेन्नई से आए सेना के एक कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन में सफर किया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की टॉय ट्रेन में पहली बार यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने धर्मपुर स्टेशन की सुंदरता की भी सराहना की।
कालका-शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन का सफर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। धर्मपुर हेरिटेज स्टेशन पर सैलानियों की चहल-पहल से पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ी हुई नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।