{"_id":"68d50f9fe0fbae57040a5a30","slug":"video-sirmour-valentine-day-song-of-nahan-daughter-priya-dev-will-be-released-soon-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन की बेटी प्रिया देव का वेलेंनटाइन डे गीत जल्द होगा रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन की बेटी प्रिया देव का वेलेंनटाइन डे गीत जल्द होगा रिलीज
नाहन की बेटी प्ले बैक सिंगर प्रिया देव का वेलनटाइन डे गीत जल्द रिलीज होने वाला है। संगीत के क्षेत्र में मुंबई में करिअर बना चुकी प्रिया देव वीरवार को नाहन पहुंची। उन्होंने बताया कि यह गाना रेड़ रिब्बन के बैनर तले रिलीज होगा। गाने को उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा खुद ही म्यूजिक कंपोजिंग की है तथा गाने को उन्होंने ही आवाज दी है। उन्होंने इस दौरान गीत के बोल जब से तुझे देखा, जब से तुझे जाना, मुझे होश नहीं हैं.... भी सुनाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी मेहनत को लोगों खासकर हिमाचलियों का प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि हिमाचल के कलाकार भी आगे बढ़ें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में इतना प्रोत्साहन संगीत के क्षेत्र में नहीं मिलता था, लेकिन अब युवाओं को मंच मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आयोजित होने वाले बडे उत्सवों व मेलों में बाहरी राज्यों से बड़े कलाकारों को बुलाने की बजाय हिमाचल के कलाकारों को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए उन्हें किसी का कोई सहयोग नहीं मिला, अपने बल बूते पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पंजाबी एल्बम सहित प्ले बैक सिंगिंग में मुंबई में काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल से किसी कलाकार को कोई सहयोग मुंबई के लिए रहता है तो वह उसके लिए भी तैयार रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।