{"_id":"6adaf942579832a44d057c4f","slug":"video-nahan-circular-road-potholes-repaired-pwd-patchwork-sirmaur-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन के सर्कुलर रोड पर गड्ढों से मिली राहत, लोक निर्माण विभाग ने करवाया पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन के सर्कुलर रोड पर गड्ढों से मिली राहत, लोक निर्माण विभाग ने करवाया पैचवर्क
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:35 AM IST
Link Copied
शहर के सर्कुलर रोड पर जगह-जगह पड़े गड्ढों से लोगों को राहत मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर पैचवर्क करवाकर गड्ढों को भरवा दिया है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी राहत मिली है।
दरअसल, बारिश के कारण सर्कुलर रोड के कई हिस्सों से तारकोल उखड़ गया था। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए थे और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता था। ऐसे में वाहनों के गुजरने से राहगीरों के कपड़ों पर छींटे पड़ते थे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
शहर की टूटी सड़कों का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी खूब उठाया जा रहा था। भाजपा समर्थकों ने भी सर्कुलर रोड की खराब हालत को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद मानसून थमने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया।
पैचवर्क के बाद अब सर्कुलर रोड पर आवाजाही पहले से सुगम हो गई है। सड़क की मरम्मत होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। गड्ढों के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिलने के बाद लोगों का सफर भी पहले की तुलना में आसान हो गया है।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आलोक जुनवेजा ने बताया कि मानसून थमते ही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क को दुरुस्त करवा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।