फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu Announces ₹25 Lakh for Valmiki Temple, ₹3 Lakh Housing Aid for Eligible Sanitation Workers

शिमला: वाल्मीकि मंदिर को 25 लाख, पात्र सफाई कर्मचारियों को मकान के लिए तीन लाख; मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा

Mon, 26 Oct 2026 02:32 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 26 Oct 2026 02:32 PM IST
सार

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के कृष्णा नगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में शीश नवाया और 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
CM Sukhu Announces ₹25 Lakh for Valmiki Temple, ₹3 Lakh Housing Aid for Eligible Sanitation Workers
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के कृष्णा नगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समुदाय के कल्याण और उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

विज्ञापन




विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारत की सांस्कृतिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक विरासत के महान प्रतीक हैं। रामायण की रचना के माध्यम से उन्होंने मानवता को सत्य, न्याय, करुणा, त्याग और कर्तव्य का संदेश दिया, जो आज भी समाज का मार्गदर्शन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर मिलें और कोई भी व्यक्ति सामाजिक या आर्थिक कठिनाइयों के कारण पीछे न छूटे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और उसके मूल्यों में विश्वास करती है तथा प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय, समानता और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।



पात्र सफाई कर्मचारियों को मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक जीवन, बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मचारियों को पक्का मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही परिवार के पास अपना पक्का मकान नहीं होना चाहिए। सरकार की इस पहल का उद्देश्य पात्र परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाना है।

Trending Videos

कृष्णा नगर के परिवारों के लिए कल्याण योजना बनाने पर होगा विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णा नगर में कई परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। सरकार क्षेत्र में रहने वाले परिवारों और वहां बने मकानों का सर्वेक्षण करवाएगी। इसके बाद इन परिवारों के हित में कल्याण योजना तैयार करने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समुदाय के सभी सदस्य उनके विस्तृत परिवार का हिस्सा हैं और सरकार उनके कल्याण तथा उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी समुदायों के लिए सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

कृष्णा नगर में चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कृष्णा नगर में आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, विधायक संजय अवस्थी, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षद, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed